Thursday, October 22nd, 2026

बाबा ताजुद्दीन का दरबारी शाही संदल 17 को

भिलाई
हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैहि का दरबारी शाही संदल 17 मार्च बुधवार की शाम निकाला जाएगा। ताज दरबार जीई रोड साक्षरता चौक कैम्प-1 की अध्यक्ष बदरुन्निसा ताजी ने बताया कि इस रोज शाम 4 बजे शाही संदल निकाला जाएगा । इसके बाद रात में फातिहा ख्वानी व आम लंगर होगा। उन्होंने बाबा ताजुद्दीन के आशिकों से इस आयोजन में शिरकत की अपील की है।

 

#बाबा ताजुद्दीन

Source : Agency

पाठको की राय